18 May 2026, Mon

Rashifal 18 May 2026: मेष, कर्क समेत इन 4 राशियों को मिलेगा ‘रूचक योग’ का महालाभ, पढ़ें अपना भाग्य

Rashifal: आज 18 मई 2026 को शाम 05:54 तक ज्येष्ठ शुक्ल द्वितीया तिथि रहेगी, जिसके बाद तृतीया तिथि की शुरुआत होगी. नक्षत्रों की बात करें तो सुबह 11:32 तक रोहिणी नक्षत्र रहेगा और फिर मृगशिरा नक्षत्र का प्रभाव शुरू हो जाएगा. आज का दिन ग्रहों के लिहाज से बेहद खास और शुभ है.

आज वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, बुधादित्य योग, शंख योग और सुकर्मा योग के साथ-साथ सर्वार्थसिद्धि योग और सर्वाअमृत योग का एक अद्भुत महासंयोग बन रहा है. आपकी राशि मेष, कर्क, तुला या मकर है, तो आज आपको रूचक योग का भी विशेष लाभ मिलेगा. चंद्रमा आज रात्रि 10:05 तक वृषभ राशि में रहने के बाद मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे. 

 

परिवारिक जीवन: आज चंद्रमा आपके राशि के दूसरे भाव में संचरण करेंगे,आज आपका ध्यान घर-परिवार की जिम्मेदारियों पर अधिक रहेगा. परिवार के लोगों के साथ बैठकर किसी महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा हो सकती है. घर के इंटीरियर या सजावट पर धन खर्च करने के संकेत हैं. माता के साथ संबंध मधुर रहेंगे और घर में मेहमानों के आगमन से खुशी का माहौल बनेगा.

 

करियर और व्यापार: कार्यस्थल पर आज आपको अपने काम से संतोष मिलेगा. आप अपने कार्य समय से पहले पूरा करने में सफल रहेंगे. व्यापारियों के लिए दिन सामान्य से बेहतर रहेगा. मित्रों और सहयोगियों से सम्मान प्राप्त हो सकता है. हालांकि किसी भी काम में जल्दबाजी करने से बचें, वरना छोटी गलती परेशानी दे सकती है.

 

लव लाइफ: प्रेम संबंधों में अपनापन और समझ बढ़ेगी. जीवनसाथी या प्रिय व्यक्ति के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा. बातचीत में मधुरता बनाए रखें.

 

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन मानसिक थकान महसूस हो सकती है. पर्याप्त आराम और संतुलित दिनचर्या लाभदायक रहेगी.

 

सावधानी: आज किसी भी निर्णय में जल्दबाजी न करें और खर्चों पर नियंत्रण रखें.

 

उपाय: हनुमान जी को सिंदूर और चमेली का तेल अर्पित करें, लाभ मिलेगा.

  • शुभ रंग: लाल
  • शुभ अंक: 9

 

वृषभ राशिफल 

 

परिवारिक जीवन: आज चंद्रमा आपके राशि के पहले भाव में संचरण करेंगे,आज विदेश में रहने वाले किसी रिश्तेदार या मित्र से शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा. परिवार में सकारात्मक माहौल बना रहेगा और प्रियजनों के साथ बातचीत से मानसिक सुकून मिलेगा. घर के सदस्यों का सहयोग आपको आत्मविश्वास देगा.

 

करियर और व्यापार: कार्यक्षेत्र में आज जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, जिससे काम का दबाव महसूस होगा. ऑफिस या व्यापारिक स्थल पर व्यस्तता अधिक रहेगी, लेकिन आपकी मेहनत अच्छे परिणाम भी दे सकती है. व्यापार में लाभ मिलने के संकेत हैं. विदेश से जुड़े कार्यों या विदेश जाने की योजना बना रहे लोगों के लिए समय अनुकूल रहेगा. विद्यार्थियों को अपने असाइनमेंट और पढ़ाई पर अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ेगी.

 

लव लाइफ: प्रेम संबंधों में दूरी होने के बावजूद भावनात्मक जुड़ाव मजबूत रहेगा. पार्टनर के साथ संवाद बेहतर रहेगा और रिश्तों में विश्वास बढ़ेगा.

 

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सामान्य से मध्यम रहेगा. अधिक कार्यभार के कारण थकान और तनाव महसूस हो सकता है. पर्याप्त आराम लेना जरूरी रहेगा.

 

सावधानी: काम के दबाव में अपनी सेहत और नींद को नजरअंदाज न करें.

 

उपाय: भगवान विष्णु को पीले फूल अर्पित करें और “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का जाप करें.

  • शुभ रंग: पीला
  • शुभ अंक: 3

 

मिथुन राशिफल 

 

परिवारिक जीवन: आज चंद्रमा आपके राशि के द्वादश भाव में संचरण करेंगे, आज परिवार के लोगों के साथ किसी बात को लेकर मनमुटाव की स्थिति बन सकती है. छोटी-छोटी बातों पर क्रोध करने से रिश्तों में दूरी बढ़ सकती है, इसलिए धैर्य और संयम बनाए रखना आवश्यक रहेगा. घर का वातावरण शांत रखने का प्रयास करें.

 

करियर और व्यापार: कार्यस्थल पर सहकर्मियों के साथ मतभेद होने की संभावना है. काम का दबाव मानसिक बेचैनी बढ़ा सकता है. व्यापार में खर्च बढ़ने से आर्थिक तंगी का अनुभव हो सकता है. आज किसी बड़े निवेश या नए कार्य की शुरुआत से बचना बेहतर रहेगा. सोच-समझकर निर्णय लें.

 

लव लाइफ: प्रेम संबंधों में भावनात्मक उतार-चढ़ाव रह सकता है. पार्टनर के साथ बातचीत में कटु शब्दों का प्रयोग न करें, वरना रिश्तों में तनाव बढ़ सकता है. शांत रहकर परिस्थिति संभालना जरूरी होगा.

 

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है. नई दवा या उपचार शुरू करने के लिए दिन अनुकूल नहीं माना जाएगा. मानसिक तनाव, सिरदर्द या थकान महसूस हो सकती है. पर्याप्त आराम और सकारात्मक सोच लाभदायक रहेगी.

 

सावधानी: क्रोध और आवेश में कोई निर्णय न लें तथा अनावश्यक खर्चों से बचें.

 

उपाय: भगवान शिव का जलाभिषेक करें और “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का जाप करें.

  • शुभ रंग: सफेद
  • शुभ अंक: 7

 

कर्क राशिफल 

 

परिवारिक जीवन: आज चंद्रमा आपके राशि के एकादश भाव में संचरण करेंगे,आज आपका मन प्रेम और संवेदनशीलता से भरा रहेगा, जिससे परिवार के साथ संबंध और मधुर बनेंगे. जीवनसाथी का सहयोग और स्नेह आपको खुशी देगा. घर में सुख-सुविधाओं से जुड़ी वस्तुओं की खरीदारी हो सकती है, जिससे परिवार में उत्साह बना रहेगा.

 

करियर और व्यापार: व्यापारियों के लिए दिन लाभदायक रहेगा, खासकर विदेश से जुड़े कार्यों में अच्छे अवसर मिल सकते हैं. साझेदारी में किया गया काम सफलता दिला सकता है. नौकरीपेशा लोगों को नया टारगेट या नई जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसे आप आत्मविश्वास के साथ पूरा करेंगे. आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहने के संकेत हैं.

 

लव लाइफ: प्रेम संबंधों में सफलता और मधुरता बनी रहेगी. नए लोगों के प्रति आकर्षण बढ़ सकता है. दांपत्य जीवन में रोमांस और आपसी समझ मजबूत होगी. पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा.

 

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सामान्य रूप से अच्छा रहेगा. मानसिक प्रसन्नता और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी. हालांकि अधिक भागदौड़ से हल्की थकान महसूस हो सकती है.

 

सावधानी: आकर्षण और भावनाओं में बहकर कोई बड़ा आर्थिक निर्णय न लें.

 

उपाय: माता लक्ष्मी को गुलाब के फूल अर्पित करें और श्रीसूक्त का पाठ करें.

  • शुभ रंग: गुलाबी
  • शुभ अंक: 6

 

सिंह राशिफल 

 

आज चंद्रमा आपके राशि के दशम भाव में संचरण करेंगे,आज मन में किसी बात को लेकर संदेह और असमंजस बना रह सकता है, जिससे एकाग्रता प्रभावित होगी. हालांकि घर का वातावरण शांतिपूर्ण रहेगा और परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा. परिवार के साथ समय बिताने से मानसिक राहत महसूस होगी. घर के बुजुर्गों की सलाह आपके लिए लाभदायक साबित हो सकती है.

 

करियर और व्यापार: कार्यक्षेत्र में सामान्य कामों को पूरा करने के लिए भी अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है. अधिकारियों या वरिष्ठ लोगों के साथ बहस से बचना बेहतर रहेगा, वरना तनाव बढ़ सकता है. व्यापार में नई योजनाएं या विस्तार की नीति आज अपेक्षित परिणाम नहीं दे पाएगी. धैर्य और संयम के साथ काम करना ही लाभकारी रहेगा. विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है और पढ़ाई में मन लगेगा.

 

लव लाइफ: जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे और आपसी समझ बेहतर बनेगी. प्रेम जीवन में संतुष्टि और भावनात्मक स्थिरता बनी रहेगी. पार्टनर का सहयोग मानसिक तनाव कम करने में मदद करेगा.

 

स्वास्थ्य: मानसिक थकान और चिंता के कारण ऊर्जा में कमी महसूस हो सकती है. पर्याप्त आराम और सकारात्मक सोच बनाए रखें.

 

सावधानी: किसी भी बात को लेकर अधिक शंका करने से बचें और क्रोध पर नियंत्रण रखें.

 

उपाय: भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित करें और “ॐ गं गणपतये नमः” मंत्र का जाप करें.

  • शुभ रंग: हरा
  • शुभ अंक: 5

 

कन्या राशिफल 

 

परिवारिक जीवन: आज चंद्रमा आपके राशि के नवम भाव में संचरण करेंगे,आज किसी न किसी कारण से मन चिंतित रह सकता है. विशेष रूप से संतान और परिवार के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी. परिवार के लोगों के साथ भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा, लेकिन छोटी बातों को लेकर अधिक सोचने से बचना होगा. घर का माहौल सामान्य रहेगा.

 

करियर और व्यापार: कार्यक्षेत्र में काम समय पर पूरा करने में कुछ बाधाएं आ सकती हैं. एकाग्रता की कमी के कारण कार्यों में देरी संभव है. व्यापारियों को आर्थिक मामलों में सतर्क रहने की जरूरत है. अचानक धन खर्च होने से बजट बिगड़ सकता है. शेयर बाजार या जोखिम भरे निवेश से आज दूरी बनाए रखना बेहतर रहेगा. विद्यार्थियों को पढ़ाई में अधिक मेहनत करनी पड़ेगी.

 

लव लाइफ: प्रिय व्यक्ति से मुलाकात होने के योग हैं, जिससे मन प्रसन्न होगा. प्रेम संबंधों में सकारात्मकता बनाए रखने के लिए अपने साथी को समय दें और उनकी भावनाओं को समझने का प्रयास करें. रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी.

 

स्वास्थ्य: पेट संबंधी समस्याएं परेशान कर सकती हैं. खानपान में लापरवाही न करें और बाहर के भोजन से बचें. मानसिक तनाव भी स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है.

 

सावधानी: अनावश्यक खर्च और जोखिम भरे निवेश से बचें.

 

उपाय: भगवान विष्णु को तुलसी अर्पित करें और “ॐ नमो नारायणाय” मंत्र का जाप करें.

  • शुभ रंग: आसमानी
  • शुभ अंक: 2

 

 

परिवारिक जीवन: आज चंद्रमा आपके राशि के अष्टम भाव में संचरण करेंगे,आज आप भावनात्मक रूप से काफी संवेदनशील रह सकते हैं, जिससे छोटी-छोटी बातों का असर मन पर अधिक पड़ेगा. माता के साथ किसी विषय पर मतभेद होने की संभावना है, इसलिए बातचीत में संयम बनाए रखें. माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रह सकती है. पारिवारिक मामलों और जमीन-जायदाद से जुड़ी चर्चाओं में सावधानी और समझदारी से काम लेना जरूरी होगा.

 

करियर और व्यापार: कार्यक्षेत्र में आज आपका मन पूरी तरह काम में नहीं लगेगा, जिससे कार्यों की गति धीमी रह सकती है. ऑफिस में ध्यान केंद्रित करने की जरूरत होगी. व्यापार के लिए दिन सामान्य रहेगा, इसलिए बड़े निवेश या नई योजना शुरू करने से बचना बेहतर रहेगा. धैर्य और शांत सोच से परिस्थितियों को संभालना लाभदायक रहेगा.

 

लव लाइफ: प्रेम संबंधों में भावनात्मक उतार-चढ़ाव रह सकते हैं. जीवनसाथी या प्रिय व्यक्ति के साथ खुलकर बातचीत करने से गलतफहमियां दूर होंगी. रिश्तों में विश्वास बनाए रखना जरूरी रहेगा.

 

स्वास्थ्य: मानसिक तनाव और भावुकता के कारण बेचैनी महसूस हो सकती है. माता-पिता के स्वास्थ्य का भी विशेष ध्यान रखें. यात्रा करने से बचना बेहतर रहेगा.

 

सावधानी: भावनाओं में बहकर कोई बड़ा निर्णय न लें और पारिवारिक विवादों से दूर रहें.

 

उपाय: चंद्रमा को जल अर्पित करें और “ॐ सोमाय नमः” मंत्र का जाप करें.

  • शुभ रंग: सफेद
  • शुभ अंक: 4

 

वृश्चिक राशिफल 

 

परिवारिक जीवन: आज चंद्रमा आपके राशि के सप्तम भाव में संचरण करेंगे,आज का दिन परिवार में खुशी और सकारात्मक माहौल लेकर आएगा. सहोदरों के साथ संबंध मधुर रहेंगे और परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा. मित्रों और करीबी स्वजनों से मुलाकात होने से मन प्रसन्न रहेगा. घर में उत्साह और मेलजोल का वातावरण बना रहेगा.

 

करियर और व्यापार: आज आप किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं, जिसमें भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा. नौकरीपेशा लोगों के अधिकारियों के साथ संबंध मजबूत होंगे और आपके काम की सराहना हो सकती है. व्यापार में भी स्थिति अनुकूल रहेगी और विरोधी आपकी योजनाओं को प्रभावित नहीं कर पाएंगे. आपकी लोकप्रियता और प्रभाव में वृद्धि होने के संकेत हैं. आत्मविश्वास के साथ किए गए कार्य सफलता दिलाएंगे.

 

लव लाइफ: प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी. पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा और रिश्तों में विश्वास बढ़ेगा. अविवाहित लोगों के लिए भी नए संबंधों के संकेत मिल सकते हैं.

 

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और मानसिक रूप से भी आप उत्साहित महसूस करेंगे. दिनभर ऊर्जा और सकारात्मकता बनी रहेगी.

 

सावधानी: उत्साह में आकर किसी भी काम में अधिक जल्दबाजी करने से बचें.

 

उपाय: भगवान सूर्य को जल अर्पित करें और आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें.

  • शुभ रंग: नारंगी
  • शुभ अंक: 1

 

धनु राशिफल 

 

परिवारिक जीवन: आज चंद्रमा आपके राशि के छठे भाव में संचरण करेंगे,आज परिवार के लोगों के साथ गलतफहमी होने की संभावना है, इसलिए बातचीत में संयम और धैर्य बनाए रखें. हालांकि दूर रहने वाले रिश्तेदारों से अच्छी बातचीत होने से मन को राहत मिलेगी. दोपहर के बाद घर का माहौल पहले से बेहतर हो सकता है और संबंधों में मधुरता आएगी.

 

करियर और व्यापार: कार्यक्षेत्र में मन में चल रही चिंता और दुविधा के कारण महत्वपूर्ण निर्णय लेने में कठिनाई हो सकती है. मेहनत के बावजूद अपेक्षित सफलता मिलने में देरी संभव है. व्यापारियों के लिए दिन सामान्य रहेगा और व्यापार विस्तार से जुड़े बड़े कदम फिलहाल टालना बेहतर रहेगा. सोच-समझकर काम करने से धीरे-धीरे स्थिति आपके पक्ष में आने लगेगी.

 

लव लाइफ: प्रेम संबंधों में धैर्य बनाए रखने की जरूरत है. छोटी बातों को लेकर गलतफहमी हो सकती है, इसलिए पार्टनर के साथ खुलकर बातचीत करें. शाम के समय रिश्तों में सुधार और नजदीकियां बढ़ने के संकेत हैं.

 

स्वास्थ्य: मानसिक तनाव और अधिक सोच-विचार के कारण थकान महसूस हो सकती है. पर्याप्त आराम और सकारात्मक सोच बनाए रखना लाभदायक रहेगा.

 

सावधानी: अनावश्यक खर्चों से बचें और जल्दबाजी में कोई बड़ा निर्णय न लें.

 

उपाय: भगवान गणेश को मोदक अर्पित करें और “ॐ गं गणपतये नमः” मंत्र का जाप करें.

  • शुभ रंग: क्रीम
  • शुभ अंक: 8

 

मकर राशिफल 

 

परिवारिक जीवन: आज चंद्रमा आपके राशि के पंचम भाव में संचरण करेंगे, आज दिन की शुरुआत ईश्वर के स्मरण और सकारात्मक ऊर्जा के साथ होगी. घर में धार्मिक माहौल बना रहेगा और पूजा-पाठ या किसी शुभ कार्य में मन लगेगा. परिवार के साथ समय सुखद रहेगा और गृहस्थ जीवन में आनंद का वातावरण बना रहेगा. मित्रों और रिश्तेदारों से भी सहयोग और शुभ समाचार मिल सकते हैं.

 

करियर और व्यापार: आज कार्यक्षेत्र में परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी. नौकरीपेशा लोगों के काम आसानी से पूरे होंगे और वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा. व्यापारियों को भी लाभदायक अवसर प्राप्त हो सकते हैं. नए संपर्क भविष्य में फायदा पहुंचा सकते हैं. आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच से हर कार्य में सफलता मिलने के संकेत हैं.

 

लव लाइफ: दांपत्य जीवन में प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा. जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा. प्रेम संबंधों में भी भावनात्मक जुड़ाव और विश्वास मजबूत होगा.

 

स्वास्थ्य: शारीरिक और मानसिक रूप से आप स्वयं को स्वस्थ और ऊर्जावान महसूस करेंगे. दिनभर उत्साह बना रहेगा. हालांकि वाहन चलाते समय विशेष सावधानी रखना आवश्यक है.

 

सावधानी: वाहन का उपयोग करते समय लापरवाही न करें और यात्रा में सतर्क रहें.

 

उपाय: भगवान विष्णु की पूजा करें और “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का जाप करें.

  • शुभ रंग: पीला
  • शुभ अंक: 3

 

कुंभ राशिफल 

 

परिवारिक जीवन: आज चंद्रमा आपके राशि के चौथे भाव में संचरण करेंगे,आज परिवार के लोगों के साथ किसी बात को लेकर तनाव या विवाद की स्थिति बन सकती है. छोटी-छोटी बातों पर क्रोध करने से रिश्तों में दूरी बढ़ सकती है, इसलिए धैर्य और संयम बनाए रखें. घर का माहौल शांत रखने का प्रयास करें और अपनों की भावनाओं को समझने की कोशिश करें.

 

करियर और व्यापार: कार्यस्थल पर मन एकाग्र नहीं रहेगा, जिससे काम अधूरे रह सकते हैं. व्यापार में धन के लेन-देन और निवेश करते समय विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है. अदालती मामलों में जल्दबाजी या लापरवाही नुकसान पहुंचा सकती है. खर्चों में वृद्धि होने से आर्थिक दबाव महसूस हो सकता है. दूसरों की मदद करते समय अपनी सीमाओं का भी ध्यान रखें.

 

लव लाइफ: प्रेम संबंधों में गलतफहमी की संभावना है. पार्टनर के साथ कटु शब्दों का प्रयोग करने से बचें. शांत और समझदारी भरा व्यवहार रिश्तों को संभालने में मदद करेगा.

 

स्वास्थ्य: शारीरिक और मानसिक थकान बनी रह सकती है. तनाव, कमजोरी या सिरदर्द जैसी समस्याएं परेशान कर सकती हैं. वाहन चलाते समय विशेष सतर्कता रखें, क्योंकि दुर्घटना का भय बना रहेगा.

 

सावधानी: वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें तथा आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें.

 

उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें और मंगलवार को लाल वस्त्र दान करें.

  • शुभ रंग: मैरून
  • शुभ अंक: 8

 

मीन राशिफल 

 

परिवारिक जीवन: आज चंद्रमा आपके राशि के तीसरे भाव में संचरण करेंगे,आज परिवार में खुशी और उत्साह का वातावरण बना रहेगा. संतान से जुड़ी कोई शुभ खबर मिलने से मन प्रसन्न होगा. पुराने मित्रों और बचपन के साथियों से मुलाकात होने की संभावना है, जिससे पुरानी यादें ताजा होंगी. परिवार के साथ किसी मनोरंजक यात्रा या घूमने की योजना भी बन सकती है.

 

करियर और व्यापार: आज व्यापार के क्षेत्र में आर्थिक लाभ मिलने के अच्छे संकेत हैं. अचानक धन लाभ होने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. नए लोगों और मित्रों से संपर्क भविष्य में लाभदायक साबित हो सकते हैं. सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेने से आपकी पहचान और प्रभाव बढ़ेगा. नौकरीपेशा लोगों के लिए भी दिन सकारात्मक रहेगा और कार्यों में सफलता मिलने की संभावना है.

 

लव लाइफ: प्रेम संबंधों में मधुरता और उत्साह बना रहेगा. पार्टनर के साथ घूमने या अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा. रिश्तों में अपनापन और भावनात्मक जुड़ाव मजबूत होगा. अविवाहित लोगों के लिए नए संबंधों के संकेत भी मिल सकते हैं.

 

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और मानसिक रूप से भी आप ऊर्जावान महसूस करेंगे. घूमने-फिरने और सामाजिक गतिविधियों से मन प्रसन्न रहेगा.

 

सावधानी: अचानक मिले लाभ को अनावश्यक खर्चों में व्यर्थ न करें.

 

उपाय: भगवान श्रीकृष्ण को माखन-मिश्री का भोग लगाएं और “ॐ कृष्णाय नमः” मंत्र का जाप करें.

  • शुभ रंग: नीला
  • शुभ अंक: 5

Tarot Rashifal 18 May 2026: वृश्चिक राशि वालों को विदेश से मिलेगा रुका हुआ धन, मकर के छात्रों को मिलेगी बड़ी खुशखबरी, जानें टैरो राशिफल

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

Source link

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *