सीएम योगी गोरखपुर में 251 करोड़ रुपये का निवेश Archives -

‘गुंडा टैक्स सपा सरकार का संस्कार था’, गोरखपुर में CM योगी ने सपा को सुना दी खरी-खरी
पूर्वी उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास में गुरुवार का दिन काफी अहम रहा. गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गीडा (गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण) क्षेत्र में 2251 करोड़ रुपये के निवेश और विकास परियोजना का शिलान्यास व लोकार्पण किया. निवेश की परियोजनाओं में मल्टीनेशनल कंपनी कोका कोला के बॉटलिंग प्लांट का भूमि पूजन, देश में अग्रणी प्लास्टिक उत्पाद-पैकेजिंग कम्पनी टेक्नोप्लास्ट की यूनिट का लोकार्पण शामिल है. इस अवसर पर आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री ने वर्तमान सरकार में बने सुरक्षा के माहौल को निवेश की आधारशिला बताया. इस संदर्भ के उन्होंने पूर्व की सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि व्यापारियों और उद्यमियों से गुंडा टैक्स की वसूली सपा सरकार के संस्कार का हिस्सा था.

गीडा के प्लास्टिक पार्क में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि गोरखपुर, पूर्वी उत्तर प्रदेश और उत्तर प्रदेश में 2017 के पहले निवेश सपना था. डबल इंजन सरकार के द्वारा प्रतिबद्धता से जनसेवा के किए गए कार्यों का परिणाम है कि आज प्रदेश में विकास, निवेश और रोजगार की संभावनाओं को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि जब सुरक्षा का माहौल बनता है तो निवेश आता है. निवेश से नौकरी और रोजगार के द्वार खुलते हैं. रोजगार से खुशहाली आती है और समृद्धि का मार्ग प्रशस्त होता है.

उन्होंने कहा डबल इंजन की सरकार सुरक्षा का माहौल देकर समृद्धि का मार्ग सुगम कर रही है. उन्होंने बिना नाम लिए सपा पर शाब्दिक प्रहार करते हुए कहा कि जाति के नाम पर समाज को बांटने वाले, प्रदेश को दंगों की आग में झोंकने वाले लोगों ने नागरिकों के सामने पहचान का संकट खड़ा किया. वोट बैंक की राजनीति में सुरक्षा से खिलवाड़ किया. बेटी-बहन की इज्जत की परवाह नहीं की, मातृशक्ति की गरिमा का ख्याल नहीं किया. ऐसे लोगों से विकास की उम्मीद कैसे की जा सकती है. जब ऐसे लोगों को मौका मिला और विकास नहीं करा पाए तो वे आगे भी नहीं करा पाएंगे.

सपा ने समाज में अराजकता और वैमनस्यता फैलाई

सीएम योगी ने कहा कि सपा सरकार में उद्यमियों, व्यापारियों से वसूली होती थी, गुंडा टैक्स लिया जाता था. आज ऐसा करने की हिम्मत कोई नहीं कर सकता. किसी ने गुंडा टैक्स वसूला तो अगले चौराहे पर यमराज उसका इंतजार करते मिलेंगे. सपा सरकार में बिजली यदा कदा आती थी. ये उजाले के दुश्मन थे। उन्होंने समाज में अराजकता फैलाई. जातीय आधार पर सामाजिक तानाबाना छिन्न भिन्न किया. तुष्टिकरण को बढ़ावा देकर वैमनस्यता पैदा किया. जब सत्ता में ऐसे लोग होते हैं तो विकास पीछे छूट जाता है, युवा पलायन को मजबूर होते हैं. आज सरकार की स्पष्ट नीति, साफ नीयत और सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता का परिणाम है कि देश और दुनिया का सबसे अच्छा निवेश यूपी में हो रहा है. निजी क्षेत्र में हुए निवेश से 60 लाख लोगों को रोजगार मिला है.

पुलिस में भर्ती पाने वाले के परिवार को करें सम्मानित

मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल में 60 हजार से अधिक पुलिसकर्मियों की भर्ती हुई है. इनमें गोरखपुर से भी काफी संख्या में युवा भर्ती हुए हैं. उन्होंने अपील की कि जिन गांवों के युवा पुलिस में भर्ती हुए हैं, ग्रामीणों को उनके परिवार को सम्मानित करना चाहिए. सीएम ने कहा कि अभी 2538 मुख्य सेविकाओं की भर्ती हुई है. पुलिस में सब इंस्पेक्टर की भर्ती निकल चुकी है. नई भर्ती के लिए भी विज्ञापन आने वाला है. इस तरह सरकारी नौकरियों की भी बाढ़ आई हुई है. हर तरफ रोजगार ही रोजगार है. सरकार का प्रयास है कि यूपी के नौजवानों को रोजगार के लिए कहीं दूसरी जगह हाथ फैलाने की नौबत न आए.

हर जिले में सरदार पटेल के नाम पर बनाएंगे एंप्लॉयमेंट जोन

मुख्यमंत्री ने विकास, निवेश और रोजगार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा कि सरकार हर जिले में सरदार वल्लभ भाई पटेल के नाम पर 100 एकड़ में एम्प्लॉयमेंट जोन बनाएगी. उसके माध्यम से युवाओं को प्रशिक्षित कर उनके रुचि के अनुरूप कार्य देकर उन्हें सेवायोजित करेगी. उन्होंने कहा कि आज प्रत्येक जनपद में औद्योगिक वातावरण बन रहा है.

पीएम की मां अपमान, हर मां और सभी भारतीयों का अपमान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछले दिनों बिहार में कांग्रेस और राजद के मंच पर हुए कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मां के प्रति अपशब्दों का प्रयोग किया गया. यह राजनीति के पतन का स्तर है. इस अशोभनीय कृत्य को कतई स्वीकार नहीं किया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि कुछ दिन बाद शारदीय नवरात्र पर हम सब मातृशक्ति की आराधना के अनुष्ठान से जुड़ेंगे. दुर्गा सप्तशती में कहा गया है कि पुत्र, कुपुत्र हो सकता है लेकिन माता कभी कुमाता नहीं होती है. राजद और कांग्रेस नेताओं के मंच से पीएम मोदी की मां के प्रति अपशब्दों का प्रयोग 140 करोड़ भारतीयों और हर मां का अपमान है. नया भारत ऐसी उच्चश्रृंखलताओं को कभी स्वीकार नहीं कर सकता.

मीठा-मीठा गप और कड़वा थू नहीं चलेगा

सीएम योगी ने कहा कि ईवीएम से जब वे (विपक्ष) जीतते हैं, हम स्वीकार कर लेते हैं लेकिन जब भाजपा जीतती है तो वे ईवीएम और वोटर लिस्ट को दोषी ठहराने लगते हैं. मीठा-मीठा गप और कड़वा थू नहीं चलेगा. इंडी गठबंधन तुष्टिकरण की राजनीति पर चल रहा है. उन्होंने कहा कि जाति, क्षेत्र, भाषा के नाम पर समाज को बांटने वाले विकसित भारत के बैरियर हैं और इन्हें उखाड़ फेंकना है.

जातीय विभाजन फिर से गुलामी की तरफ धकेलने का कार्य

मुख्यमंत्री ने विपक्ष के नेताओं पर हमला जारी रखते हुए कहा कि विभाजन ही गुलामी का कारण होता है. कुछ लोग जातीय विभाजन से देश को फिर से गुलामी की तरफ धकेलने का कार्य कर रहे हैं.

शताब्दी संकल्प का मंत्र बनेगा ‘विकसित भारत का विकसित उत्तर प्रदेश’

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप 2047 तक विकसित भारत के लिए विकसित उत्तर प्रदेश और हर जनपद के हर निकाय, गांव को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सबके योगदान का आह्वान करते हुए कहा कि विकसित भारत का विकसित उत्तर प्रदेश शताब्दी संकल्प का मंत्र बनेगा. विकसित भारत का विजन हर तबके की खुशहाली, हर हाथ को काम देने का माध्यम है. 2047 तक उत्तर प्रदेश को विकसित बनाने के लिए ही 13-14 अगस्त को विधानमंडल में लगातार 24-25 घंटे चर्चा हुई. इसके अगले क्रम में 300 से अधिक बुद्धिजीवी हर जिले में जाकर लोगों को जागरूक करेंगे. उन्होंने कहा कि एक आम नागरिक भी विकसित उत्तर प्रदेश के लिए विजन डॉक्यूमेंट में क्यूआर कोड से अपने सुझाव दे सकता है.

15000 से अधिक लोगों को नौकरी देने जा रहा गीडा

सीएम योगी ने गीडा की वर्तमान और आगामी निवेश परियोजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इन निवेश परियोजनाओं से गीडा 15000 से अधिक लोगों को रोजगार देने जा रहा है. युवाओं को अपने घर के पास ही रोजगार मिल जाएगा. उन्होंने बताया कि जिन औद्योगिक भूखंडो का आवंटन हुआ है उससे 5903 करोड़ रुपये का निवेश आएगा और दस हजार लोगों को नौकरी मिलेगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि जो गीडा कभी सहजनवा तक सीमित था आज उसका विस्तार पिपरौली से होते हुए धुरियापार तक हो गया है.

यूपी को मॉडल स्टेट की पहचान दिलाई सीएम योगी ने : नंदी

गीडा में निवेश और विकास परियोजनाओं की सौगात देने वाले इस कार्यक्रम में उपस्थित प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने अद्वितीय नेतृत्व से यूपी को मॉडल स्टेट की पहचान दिलाई है. सीएम योगी के दूरदर्शी नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की औद्योगिक प्रगति का रथ निरंतर तेजी से आगे बढ़ रहा है. आज प्रदेश विकास के नए कीर्तिमान गढ़ रहा है. आठ वर्षों के दौरान यूपी की जनता ने कथनी और करनी को एकाकार होते देखा है. अब विकास सिर्फ सैफई तक नहीं बल्कि प्रदेश के हर जिले में हो रहा है. श्री नंदी ने कहा कि तीव्र औद्योगिक प्रगति करते हुए यूपी एक ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है.

विपक्ष की घिनौनी राजनीति से सचेत रहे जनता: रविकिशन

गीडा में आयोजित लोकार्पण और शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए सांसद रविकिशन शुक्ल ने कहा कि पीएम मोदी और सीएम योगी राजनीति में निस्वार्थ संत हैं. मोदी-योगी की लोकप्रियता से घबराकर विपक्ष राजनीति के निम्न स्तर पर उतर आया है. उन्होंने कहा कि जनता को विपक्ष की घिनौनी राजनीति से सचेत रहने की आवश्यकता है. उन्होंने गोरखपुर और गीडा के विकास का उल्लेख करते हुए कहा कि सपा सरकार जहां कब्रिस्तान बनाना चाहती थी वहां उद्योग लगवाकर सीएम योगी रोजगार दिला रहे हैं.

समारोह में मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए सहजनवा के विधायक प्रदीप शुक्ल ने कहा कि सीएम योगी के मार्गदर्शन में गीडा, नोएडा की तर्ज पर चमक रहा है. कार्यक्रम को गोरखपुर ग्रामीण क्षेत्र के विधायक विपिन सिंह ने भी संबोधित किया. इस अवसर पर प्रमुख रूप से महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी डॉ. धर्मेंद्र सिंह, विधायक राजेश त्रिपाठी, महेंद्रपाल सिंह, सरवन निषाद, राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारू चौधरी, गीडा बोर्ड के अध्यक्ष/मंडलायुक्त अनिल ढींगरा, गीडा की मुख्य कार्यपालक अधिकारी अनुज मलिक, भाजपा के जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी, उद्यमीगण ओम फ्लैक्स के शिवेंद्र टेकड़ीवाल, केयान और श्रेयस डिस्टिलरीज के विनय सिंह, अडानी ग्रुप के भीमसी कचोट, प्रशांत कुमार, टेक्नोप्लास्ट के पवन गुप्ता आदि उपस्थित रहे.

सीएम योगी ने कोका कोला (अमृत बॉटलर्स) के प्लांट का भूमि पूजन किया

गीडा में निवेश और विकास परियोजनाओं की सौगात देने के क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सबसे पहले सेक्टर 27 में मल्टीनेशनल कंपनी कोका कोला के अमृत बॉटलर्स की बॉटलिंग प्लांट की स्थापना के लिए भूमि पूजन किया. 40 एकड़ क्षेत्रफल में बॉटलिंग प्लांट की इस परियोजना में 700 करोड़ रुपये के निवेश से करीब 1200 लोगों को रोजगार मिल सकेगा. पहले चरण में यहां 3000 बोतल प्रतिदिन की उत्पादन क्षमता का प्लांट लगाया जाएगा. इस प्लांट में कोका कोला ग्रुप के थम्सअप, फैंटा, स्प्राइट, माजा ब्रांड के पेय पदार्थ और किनले ब्रांड के बॉटल वाटर का उत्पादन किया जाएगा.

सेक्टर 27 में 640 करोड़ रुपये की निवेश वाली तीन यूनिट्स का सीएम ने किया शिलान्यास

गीडा में लोकार्पण और शिलान्यास के समारोह के दौरान सीएम योगी ने सेक्टर 27 में कोका कोला प्लांट के भूमि पूजन के अलावा 640 करोड़ रुपये की निवेश वाली तीन यूनिट्स का शिलान्यास भी किया. इनमें एपीएल अपोलो ट्यूब्स लिमिटेड, ग्रीनटेक भारत प्राइवेट लिमिटेड (एसएलएमजी ग्रुप) और कपिला कृषि उद्योग शामिल हैं. इन तीनों यूनिट्स के बन जाने पर करीब 1200 लोगों को रोजगार मिल सकेगा.

प्लास्टिक पार्क में टेक्नोप्लास्ट सहित तीन यूनिट्स का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण

गुरुवार को गीडा पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के पहले प्लास्टिक पार्क में 120 करोड़ रुपये के निवेश से टेक्नोप्लास्ट सहित तीन यूनिट्स का लोकार्पण किया. लोकार्पित यूनिट्स में से टेक्नोप्लास्ट पैकेंजिंग प्राइवेट लिमिटेड ने 96 करोड़ रुपये के निवेश से 250 लोगों को रोजगार दिया है. लोकार्पित अन्य दो कंपनियों, ओमफ्लैक्स इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड ने 17 करोड़ रुपये और गजानन पाली प्लास्ट में 7 करोड़ रुपये का निवेश किया है. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि अब गोरखपुर से देशभर के लिए प्लास्टिक उत्पादों की आपूर्ति होगी.

प्लास्टिक पार्क में सीपेट के सेंटर और सीएफसी का शिलान्यास

गीडा के प्लास्टिक पार्क में केंद्रीय पेट्रोकेमिकल्स इंजीनियरिंग एवं तकनीक संस्थान (सीपेट) के स्किल ट्रेनिंग सेंटर और सीएफसी (कामन फैसिलिटी सेंटर) की स्थापना होगी. इसका शिलान्यास गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया. इसके निर्माण पर 16 करोड़ रुपये की लागत आएगी. सीपेट सेंटर के लिए गीडा द्वारा पांच एकड़ भूमि निशुल्क दी गई है. इसे लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अब यहीं डिग्री और डिप्लोमा लेकर, ट्रेनिंग प्राप्त कर युवा नौकरी प्राप्त कर सकेंगे.

सीईटीपी से होगा औद्योगिक इकाइयों के अपशिष्ट का उपचार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गीडा की औद्योगिक इकाइयों के अपशिष्ट उपचार के लिए कामन एफ्लूएंट ट्रीटमेंट प्लांट (सीईटीपी) का भी शिलान्यास किया. 4 एमएलडी क्षमता की इस सीईटीपी का निर्माण अड़िलापार में 11.15 एकड़ क्षेत्रफल में करीब 199 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि अब शोधित जल का इस्तेमाल फैक्ट्रियों में दोबारा हो सकेगा और इसका इस्तेमाल खेती में भी किया जा सकेगा. नदियों का जल भी प्रदूषित होने से बचेगा.

281 करोड़ रुपये के अवस्थापना विकास कार्यों की मिली सौगात

गीडा द्वारा विभिन्न सेक्टर्स 281 करोड़ रुपये की अवस्थापना विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों कराया गया. इसमें गीडा क्षेत्र में मूलभूत अवस्थापना सुविधाओं जैसे सड़क, नाली, पुलिया, स्ट्रीट लाइट एवं विद्युत तंत्र के निर्माण से संबंधित परियोजनाएं शामिल हैं.

आवासीय व औद्योगिक भूखंडों के आवंटन पत्र का सीएम ने किया वितरण

लोकार्पण और शिलान्यास समारोह के मंच से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 400 करोड़ रुपये की लागत वाली कालेसर आवासीय योजना सेक्टर 11 के आवंटियों को आवंटन पत्र का वितरण किया. इसके अलावा उन्होंने गीडा क्षेत्र के कुछ निवेशकों और धुरियापार इंडस्ट्रियल टाउनशिप के प्रमुख निवेशकों अंबुजा सीमेंट (अडानी ग्रुप), श्रेयस डिस्टिलरीज एंड एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड को औद्योगिक भूखंडों के वितरण का आवंटन पत्र प्रदान किया.

Source link

The post ‘गुंडा टैक्स सपा सरकार का संस्कार था’, गोरखपुर में CM योगी ने सपा को सुना दी खरी-खरी appeared first on .