19 Jun 2026, Fri

Kal Ka Rashifal 20 June 2026: सांतवें भाव का मंगल चमकाएगा वृश्चिक राशि वालों का करियर, जानें अपनी लव लाइफ, बिजनेस और हेल्थ का पूरा हाल

Kal Ka Rashifal: कल का राशिफल 20 जून 2026, शनिवार का दिन ज्योतिषीय और आध्यात्मिक दृष्टि से बड़े उतार-चढ़ाव और महासंयोगों का गवाह बनने जा रहा है. आज द्वितीय ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि दोपहर 03:47 तक रहेगी, जिसके बाद सप्तमी तिथि की शुरुआत होगी. आज का दिन ग्रहों के गोचर से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, शंख योग, बुधादित्य योग और वज्र योग का एक साथ अनोखा सपोर्ट लेकर आया है.

इसके साथ ही, मेष, कर्क, तुला और मकर राशि वालों को रूचक व हंस योग का और मिथुन, कन्या, धनु व मीन राशि के जातकों को भद्र योग का विशेष लाभ मिलेगा. चंद्रमा आज पूरे दिन सिंह राशि में रहेंगे, लेकिन सबसे बड़ी चेतावनी यह है कि सुबह 10:07 के बाद चंद्रमा-केतु का ग्रहण दोष शुरू हो जाएगा, जो कई राशियों के मूड और बनते कामों को प्रभावित कर सकता है.

शुभ मुहूर्त और यात्रा की दिशा (20 जून 2026)

शनिवार को यदि आप कोई नया काम, डील या निवेश करने की सोच रहे हैं, तो इन शुभ समयों का विशेष ध्यान रखें:

  • अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:15 से दोपहर 01:30 बजे तक (दिन का सबसे श्रेष्ठ समय).
  • लाभ-अमृत का चौघड़िया: दोपहर 02:30 से दोपहर 03:30 बजे तक.
  • नक्षत्र: सुबह 09:26 तक मघा नक्षत्र रहेगा, इसके बाद पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र की शुरुआत होगी.
  • शुभ यात्रा दिशा: आज के दिन पूर्व दिशा की तरफ यात्रा करना आपके लिए बेहद मंगलकारी और सफलता दिलाने वाला रहेगा.
  • अलर्ट (राहुकाल): शनिवार सुबह 09:00 से 10:30 बजे तक राहुकाल रहेगा.

आइए, प्रसिद्ध ज्योतिष एवं कुंडली विश्लेषक डॉ. अनीष व्यास के अनुसार जानते हैं कि कल शुक्रवार को मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों के जीवन में करियर, बिजनेस, लव लाइफ और सेहत के मामले में क्या बड़े बदलाव होने वाले हैं.

मेष राशिफल (Aries Horoscope)

Biggest Alert: चन्द्रमा 5th हाउस में होने से संतान से सुख मिलेगा. हालांकि, बिजनेसमैन को आज व्यापार में पूरी तरह दिमाग का इस्तेमाल करना होगा, भावनाओं में बहने से लोग आपके इमोशंस का फायदा उठा सकते हैं.

Career & Tech: आज का दिन आपके लिए डेटा एनालिसिस का है. पिछले कुछ महीनों के विज्ञापनों का ट्रैक देखें और जो सबसे सफल रहा हो, उसी पर बजट बढ़ाएं. ऑफिस में प्रेजेंटेशन के दौरान चार्ट्स और ग्राफ का इस्तेमाल बॉस को इम्प्रेस कर देगा.

Job & Matrix: वज्र योग बनने से अन-एंप्लॉयड लोग जॉब सर्च के लिए ऑनलाइन पोर्टल्स की हेल्प लें, योग्यतानुसार जॉब पक्की है. मार्केटिंग वाले नेटवर्क विस्तार पर ध्यान दें.

Money & Property: बिजनेस एसेट्स वैल्यू में इजाफा होने से आगे की प्लानिंग आसान होगी. कमर्शियल प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट करने का मन बन सकता है.

Love & Lifestyle: जो लोग अभी तक सिंगल हैं, वे पार्टनर चुनने में किसी भी तरह की जल्दबाजी न करें.

Lucky/Unlucky Matrix: लक्की कलर: ब्लू | लक्की नं: 7 | अनलक्की नं: 4

वृषभ राशिफल (Taurus Horoscope)

Biggest Alert: चन्द्रमा 4th हाउस में होने से आज पैतृक संपत्ति (Ancestral Property) को लेकर कोई बड़ा विवाद खड़ा हो सकता है. बंटवारे को लेकर घर के बड़ों के साथ बैठकर शांति से बात करना ही सही रास्ता होगा.

Career & Delay Alert: चंद्रमा-केतु का ग्रहण दोष होने से ऑफिस में आपका प्रमोशन और ट्रांसफर डिले (टूट या टल) हो सकता है. आलस्य के चलते वर्कस्पेस पर मिला टास्क टाइम पर कम्प्लीट नहीं कर पाएंगे. न्यू जॉइनिंग वाले को-वर्कर्स से बहस करने से बचें.

Legal Check: मंगल आपकी ही राशि में होने से आज लीगल पेपर्स और एग्रीमेंट्स को दोबारा ध्यान से पढ़ लें. किसी भी नए कॉन्ट्रैक्ट पर आंखें बंद करके साइन न करें.

Business Vibe: बिजनेस में उतार-चढ़ाव संभव हैं, इसलिए कड़ी मेहनत और डेडिकेशन की जरूरत है. न्यू बिजनेस से जुड़ी पूरी रिसर्च के बाद ही कदम आगे बढ़ाएं.

Love & Health: ऑफिशियल ट्रैवलिंग के चलते आज भारी थकान रहेगी. रिलेशनशिप में हर रिश्ते की इम्पोर्टेंस को समझें और पार्टनर को संभलकर हैंडल करें.

Lucky/Unlucky Matrix: लक्की कलर: पर्पल | लक्की नं: 9 | अनलक्की नं: 8

मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope)

Biggest Alert: चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से आपके साहस में वृद्धि होगी, लेकिन मंगल के द्वादश भाव में होने से अचानक कोई ऑफिशियल ट्रैवलिंग आ सकती है, जो आपके वीकेंड प्लान को खराब कर देगी.

Career & Writing: जो लोग राइटिंग या कंटेंट क्रिएशन में एक्सपर्ट हैं, उन्हें मीडिया जगत की किसी बड़ी कंपनी से आज कोई धमाकेदार ऑफर मिल सकता है. हालांकि, ऑफिस में फालतू की एक्टिविटीज में टाइम वेस्ट करने से बचें.

Money & Business: वज्र योग बनने से MNC कंपनी के साथ डील करने वाले बिजनेसमैन को विदेश यात्रा का मौका मिल सकता है. आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी. फाइनेंशियल डिसीजन लेते समय और लीगल डाक्यूमेंट्स साइन करते समय लीगल एडवाइजर की सलाह जरूर लें.

Love & Family: पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को अलग-अलग रखें, जिससे परेशानियां कम होंगी. मानसिक अस्थिरता के कारण स्टूडेंट्स का पढ़ाई में मन कम लगेगा.

Lucky/Unlucky Matrix: लक्की कलर: ऑरेंज | लक्की नं: 2 | अनलक्की नं: 1

कर्क राशिफल (Cancer Horoscope)

Biggest Alert: चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से आज आपको सत्कर्म और पुण्य कर्म करने चाहिए. कठिन और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में अपने शब्दों पर कंट्रोल रखें, वरना पर्सनली और प्रोफेशनली बड़ा नुकसान झेलना पड़ सकता है.

Career & Offers: ग्रह गोचर पूरी तरह आपके साथ हैं. नौकरीपेशा लोगों को आज किसी बड़ी मल्टीनेशनल कंपनी (MNC) से जॉब का शानदार ऑफर मिल सकता है. ऑफिस की तरफ से किसी नए स्थान पर भेजे जाने के भी योग हैं.

Money & Business: वज्र योग बनने से आपकी रिसर्च एंड डेवलपमेंट (R&D) टीम आपके लिए मील का पत्थर साबित होगी, जिससे बड़ी कंपनियों के ऑर्डर्स हाथ लगेंगे. बिजनेसमैन वर्तमान की जरूरतों को पूरा करते हुए लाइफ को एंजॉय करें.

Love & Family: लव लाइफ में पार्टनर और जीवनसाथी की हेल्प से आपके कई अटके हुए जरूरी काम पूरे हो जाएंगे. वीकेंड पर फैमिली के साथ किसी धार्मिक यात्रा की प्लानिंग बन सकती है.

Lucky/Unlucky Matrix: लक्की कलर: स्काई ब्लू | लक्की नं: 5 | अनलक्की नं: 3

सिंह राशिफल (Leo Horoscope)

Biggest Alert: चन्द्रमा आपकी ही राशि में होने से मन शांत और प्रसन्न रहेगा, लेकिन आज किसी भी काम को पूरा करने के लिए ‘इलीगल एक्टिविटी’ या शॉर्टकट का सहारा बिल्कुल न लें, वरना बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं.

Career & Collaboration: बिजनेसमैन के लिए आज का दिन कोलाब्रेशन का है, किसी दूसरे ब्रांड के साथ मिलकर को-ब्रांडिंग कैंपेन चलाएं. ऑफिस में काम के दौरान आने वाली समस्याओं को सुलझाने के लिए आपकी स्पेशल हेल्प मांगी जा सकती है.

Business Deadlines: रिन्यूअल से जुड़े कामों में बिल्कुल भी देरी न करें और रिमाइंडर्स लगा लें, क्योंकि अंतिम समय पर आप भूल सकते हैं. बिजनेस में न्यू टेक्नोलॉजी का यूज करने से ग्रोथ बढ़ेगी.

Love & Friends: मार्केटिंग से जुड़े लोगों की मित्र मंडली में नए दोस्त जुड़ेंगे, लेकिन दोस्ती का हाथ बढ़ाने से पहले व्यक्ति को परखना न भूलें. कोई अच्छी खबर मिलने से स्टूडेंट्स का दिन पॉजिटिव रहेगा.

Lucky/Unlucky Matrix: लक्की कलर: ब्राउन | लक्की नं: 4 | अनलक्की नं: 7

Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर दान चोरी विवाद के बीच रामलला के कीमती आभूषण चर्चा में, क्या है खासियत

कन्या राशिफल (Virgo Horoscope)

Biggest Alert: चन्द्रमा 12th हाउस में होने से विदेशी संपर्कों से आज आपको बड़ा नुकसान (Loss) हो सकता है. बिजनेस में कुछ घाटा होने की आशंका है, इसलिए धैर्य रखें और लगातार मेहनत करते रहें.

Career & Over-Expectation: चंद्रमा-केतु का ग्रहण दोष होने से वर्कस्पेस पर सहकर्मियों से ज्यादा उम्मीदें (Over-Expectations) न रखें, नुकसान हो सकता है. ऑफिस में वर्क-लाइफ बैलेंस बनाने की चुनौती रहेगी, इसलिए सुबह ही अपनी प्रायोरिटी लिस्ट तैयार कर लें.

Money & Stock: ग्रहों की स्थिति को देखते हुए बिजनेसमैन के लिए स्टॉक मेंटेन करना बेहद जरूरी है, वरना अचानक डिमांड बढ़ने पर कस्टमर्स को खाली हाथ लौटना पड़ेगा. फाइनेंस थोड़ा डगमगा सकता है.

Family & Budget: घर में अचानक कुछ अनचाहे और बड़े खर्चे आ सकते हैं, इसलिए बजट देखकर ही धन खर्च करें. कम जरूरी कामों को अभी रोक देना ही समझदारी होगी.

Lucky/Unlucky Matrix: लक्की कलर: वाईट | लक्की नं: 8 | अनलक्की नं: 5

तुला राशिफल (Libra Horoscope)

Biggest Alert: चन्द्रमा 11th हाउस में होने से आपका पूरा फोकस प्रॉफिट बढ़ाने पर होना चाहिए. हालांकि, मंगल के अष्टम भाव में होने से लाइफ पार्टनर के साथ बातचीत करते समय उनकी फीलिंग्स का सम्मान करें, वरना बनती बात बिगड़ सकती है.

Career & Bonus: वज्र योग बनने से बिजनेस में आ रही फाइनेंशियल प्रॉब्लम्स का परमानेंट सोल्यूशन मिल जाएगा. नौकरीपेशा लोगों को आज न्यू पार्ट-टाइम जॉब के अवसर मिल सकते हैं. कर्मचारियों को खुश रखने के लिए सैलरी के साथ बोनस भी दें.

Business Marketing: मार्केट में अपने किसी प्रोडक्ट के लिए किया गया विज्ञापन आज आपकी पहुंच (Reach) को दोगुना कर सकता है. ऑफिशियल ट्रैवलिंग करने से पहले पूरी प्लानिंग कर लें.

Students Special: स्टूडेंट्स विषयों की बारीकियों को समझने के लिए नियमित अभ्यास (Practice) करें, तभी उस पर्टिकुलर सब्जेक्ट पर अपनी पकड़ मजबूत कर पाएंगे.

Lucky/Unlucky Matrix: लक्की कलर: सिल्वर | लक्की नं: 1 | अनलक्की नं: 3

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope)

Biggest Alert: चन्द्रमा 10th हाउस में होने से राजनीतिक उन्नति होगी. ऑफिस में आज आपकी शार्प स्किल्स के चलते आप किसी पुराने एरर या बड़ी गलती को ढूंढ निकालेंगे, जिससे कंपनी का एक बड़ा नुकसान होने से बच जाएगा.

Career & Travel: ऑफिस के किसी बड़े प्रोजेक्ट के सिलसिले में आपको विदेश जाने का सुनहरा मौका मिल सकता है. बिजनेस के सिलसिले में भी छोटी-मोटी यात्राएं करनी पड़ सकती हैं, लेकिन मीटिंग से पहले सामने वाली पार्टी को इन्फॉर्म करना न भूलें.

Market Research: मंगल के सप्तम भाव में होने से आज का दिन मार्केट रिसर्च का है. देखें कि आपके कॉम्पिटिटर्स कौन सी नई तकनीक अपना रहे हैं, उसे अपने बिजनेस में लाने का यह बिल्कुल सही समय है.

Love & Family: लाइफ पार्टनर से बातचीत करते समय अपने स्वभाव में विनम्रता (Polite Nature) रखें, गुस्से पर कंट्रोल रखना ही आपको हर जगह सफलता दिलाएगा. स्पोर्ट्स पर्सन अपनी डाइट का खास ध्यान रखें.

Lucky/Unlucky Matrix: लक्की कलर: गोल्डन | लक्की नं: 9 | अनलक्की नं: 2

धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope)

Biggest Alert: चन्द्रमा 9th हाउस में होने से अध्यात्म की तरफ झुकाव रहेगा. हालांकि, ऑफिस में अपोजिट जेंडर (सहकर्मियों) के सामने बोलते समय अपने शब्दों का चयन बहुत सोच-समझकर करें, धोखे से निकले हल्के शब्द बड़ा हंगामा खड़ा कर सकते हैं.

Career & Focus: वर्कस्पेस पर व्यर्थ की चिंताएं आपको अपने काम से भटका सकती हैं, जिसका फायदा आपके विरोधी उठा सकते हैं. करियर को लेकर सीरियस रहें और सही दिशा में प्रयास शुरू करें.

Money & Business: आपको बिजनेस के बड़े प्रोजेक्ट्स और वीआईपी क्लाइंट्स मिलेंगे जिससे बिजनेस की ग्रोथ बढ़ेगी. यदि काफी समय से अपनी कोई जमीन या प्रॉपर्टी बेचने के प्रयास में लगे थे, तो आज डील फाइनल हो सकती है. लोन अप्रूवल से अटके काम पूरे होंगे.

Love & Family: मैरिड लाइफ में बड़ा सुधार होने से आपके पुराने मनभेद और मतभेद हमेशा के लिए दूर हो जाएंगे. वज्र योग बनने से स्टूडेंट्स को फ्यूचर में बेस्ट रिजल्ट्स के लिए पढ़ाई में ढिलाई नहीं बरतनी चाहिए.

Lucky/Unlucky Matrix: लक्की कलर: ब्लैक | लक्की नं: 3 | अनलक्की नं: 5

मकर राशिफल (Capricorn Horoscope)

Biggest Alert: चंद्रमा-केतु का ग्रहण दोष होने से आज आपको अपने बिजनेस पार्टनर के साथ पूरी ट्रांसपेरेंसी (पारदर्शिता) रखनी होगी, वरना गलतफहमी के कारण पूरा काम-धंधा प्रभावित हो सकता है. चन्द्रमा 8th हाउस में होने से ददियाल में अनबन की आशंका है.

Career & Meetings: बिजनेस को नए लेवल पर ले जाने के लिए सीईओ और मैनेजमेंट टीम के साथ समय-समय पर मीटिंग करना बेहद जरूरी है, इसमें कोताही न बरतें. व्यवहार में सुधार लाएं, यह भविष्य में आपको सबसे अलग खड़ा करेगा.

Money Recovery: अगर पेमेंट रिकवरी में दिक्कत आ रही है, तो आज कानूनी सलाह लें या विनम्रता से एक अंतिम रिमाइंडर भेजें, रुका हुआ पैसा वापस आने के मजबूत योग हैं. फैमिली में किसी मेंबर को अचानक मनी प्रॉब्लम फेस करनी पड़ सकती है.

Students Special: स्टूडेंट्स एजुकेशन और करियर को लेकर कोई भी बड़ा डिसीजन लेने से पहले करियर काउंसलिंग और सेल्फ-एनालिसिस पर ध्यान दें, तभी पॉजिटिव रिजल्ट्स मिलेंगे.

Lucky/Unlucky Matrix: लक्की कलर: रेड | लक्की नं: 1 | अनलक्की नं: 7

कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope)

Biggest Alert: चन्द्रमा 7th हाउस में होने से आज लाइफ पार्टनर के साथ कुछ वैचारिक मतभेद या अनबन हो सकती है. वर्कस्पेस पर जल्दबाजी के चक्कर में कोई बड़ा प्रोजेक्ट आपके हाथ से छूट सकता है, इसलिए टाइम मैनेजमेंट पर पूरा कंसंट्रेट करें.

Career & Salary Hike: नौकरीपेशा लोगों के लिए आज ग्रहों की स्थिति बेहद अनुकूल है. बॉस से अपनी सैलरी इंक्रीमेंट या प्रमोशन की बात करने के लिए आज का दिन सबसे बेस्ट है, पूरे कॉन्फिडेंस के साथ अपनी बात रखें.

Business Revenue: वज्र योग बनने से बिजनेस में आप अपनी टीम का हौसला बढ़ाएंगे, जो कंपनी का रेवेन्यू जनरेट करने में आपकी बड़ी हेल्प करेगा. व्यापार में आप जितनी मेहनत करेंगे, उतना ही तगड़ा लाभ कमा सकेंगे.

Family & Lifestyle: घर के पिता समान बुजुर्गों को पूरा सम्मान दें और किसी भी समस्या में उनकी सलाह लेते रहें. मंगल के चतुर्थ भाव में होने से अचानक किसी ऑफिशियल ट्रैवल पर जाना पड़ सकता है.

Lucky/Unlucky Matrix: लक्की कलर: पिंक | लक्की नं: 5 | अनलक्की नं: 2

Biggest Alert: चन्द्रमा 6th हाउस में होने से आज मानसिक तनाव (Mental Stress) हावी हो सकता है. ऑफिस में किसी को-worker का अड़ियल और अक्खड़ रवैया आपको परेशान कर सकता है, काम के बीच में कुछ देर का ब्रेक लेना आपके लिए बेहतर रहेगा.

Career & Projects: ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग से जुड़े लोगों को आज कुछ नए प्रोजेक्ट्स मिल सकते हैं, खुद को तैयार रखें. मार्केटिंग वाले लोगों की आज अत्यधिक ट्रैवलिंग होने से शाम तक भारी थकान रहेगी.

Business Product Pitch: वज्र योग बनने से बिजनेसमैन अपने कस्टमर्स को सीधे समझाएं कि आपका प्रोडक्ट मार्केट के दूसरे प्रोडक्ट्स से क्यों अलग और बेस्ट है; यह सही जानकारी शेयर करने से ही आपकी सेल्स अचानक बूस्ट होगी.

Money & Luxury: अपनी लग्जीरियस लाइफस्टाइल को मेंटेन करने के लिए आज आप अच्छा खासा धन खर्च करेंगे, जो आपके और आपके परिवार को खुशी देगा. अगर दुकान या घर में कंस्ट्रक्शन या रेनोवेशन करवाना चाहते हैं, तो शुभ मुहूर्त देखकर शुरुआत कर सकते हैं.

Lucky/Unlucky Matrix: लक्की कलर: रेड | लक्की नं: 7 | अनलक्की नं: 5

Father’s Day 2026: पिता की सेहत और लंबी उम्र के लिए घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में करें ये बदलाव; जानिए क्या कहता है वास्तु शास्त्र

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

Source link

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *