Rashifal 30 June 2026: आज आषाढ़ कृष्णपक्ष की प्रतिपदा तिथि (सुबह 06:24 तक) और उसके बाद द्वितीया तिथि है. आज मंगलवार का दिन पवनपुत्र हनुमान जी को समर्पित है. ग्रह गोचर की बात करें तो आज चंद्रमा धनु राशि में संचरण करेंगे. वहीं शनि मीन में, राहु कुंभ में, मंगल वृषभ में, गुरु-शुक्र-बुध कर्क में, सूर्य मिथुन में और केतु सिंह राशि में विराजमान रहेंगे.
इस ग्रह दशा के कारण आज का दिन सभी 12 राशियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण होने वाला है. प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से जानिए कि आज आपकी राशि के सितारे क्या कहते हैं.
मेष राशिफल (Aries Horoscope)
आज चंद्रमा आपकी राशि से नवम भाव (भाग्य स्थान) में गोचर करेंगे. आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है.
पारिवारिक जीवन: परिवार में बच्चों से जुड़ी किसी बात को लेकर मानसिक तनाव हो सकता है. कोई भी बड़ा पारिवारिक निर्णय जल्दबाजी में न लें.
व्यापार और नौकरी: कार्यस्थल पर आपकी मेहनत का फल अपेक्षा के अनुरूप न मिलने से निराशा हो सकती है, लेकिन धैर्य बनाए रखें.
करियर और शिक्षा: छात्रों का मन आज पढ़ाई से भटक सकता है. शांत वातावरण में पढ़ाई करें.
आर्थिक स्थिति: धन संबंधी मामलों में सावधानी बरतें. किसी के बहकावे में आकर बड़ा निवेश न करें.
स्वास्थ्य: अत्यधिक तनाव और क्रोध के कारण स्वास्थ्य कमजोर हो सकता है. आज यात्रा टालना बेहतर रहेगा.
प्रेम जीवन: आपकी जिद के कारण पार्टनर से अनबन हो सकती है. वाणी पर संयम रखें.
लकी अंक: 5 | लकी रंग: गुलाबी
उपाय: सूर्य देव को जल अर्पित करें और घर के बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर दिन की शुरुआत करें.
वृषभ राशिफल (Taurus Horoscope)
आज चंद्रमा आपकी राशि से आठवें भाव में संचरण करेंगे. आज आपका आत्मविश्वास चरम पर रहेगा.
पारिवारिक जीवन: घर का माहौल सकारात्मक रहेगा, हालांकि संतान की जरूरतों पर आज बजट से अधिक खर्च हो सकता है.
व्यापार और नौकरी: व्यापारियों को सरकारी कामों में बड़ी सफलता मिलेगी. नौकरीपेशा लोगों को अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है. आज संपत्ति की खरीद-फरोख्त से बचें.
करियर और शिक्षा: विद्यार्थियों, कलाकारों और खिलाड़ियों के लिए आज का दिन शानदार है. आपकी प्रतिभा की सराहना होगी.
आर्थिक स्थिति: आर्थिक लाभ के नए मार्ग खुलेंगे, लेकिन अचानक आए खर्चों से बचत पर असर पड़ सकता है.
स्वास्थ्य: शारीरिक रूप से स्वस्थ रहेंगे, लेकिन काम के बोझ से मानसिक थकान संभव है.
प्रेम जीवन: पार्टनर के साथ खुलकर बात कर पाएंगे, जिससे रिश्ते में नया जोश आएगा.
लकी अंक: 9 | लकी रंग: लाल
उपाय: हनुमान जी को लाल फूल और सिंदूर अर्पित करें, संपत्ति संबंधी बाधाएं दूर होंगी.
मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope)
आज चंद्रमा आपकी राशि के सप्तम भाव (साझेदारी स्थान) में रहेंगे. आज का दिन आपके लिए बेहद अनुकूल है.
पारिवारिक जीवन: दोस्तों या पड़ोसियों के साथ चल रहे पुराने विवाद सुलझेंगे. परिवार के साथ छोटी यात्रा का योग है.
व्यापार और नौकरी: नई परियोजनाओं की शुरुआत के लिए सर्वश्रेष्ठ दिन है. बिजनेस पार्टनर का पूरा सहयोग मिलेगा. नौकरीपेशा लोगों को सरकारी लाभ या प्रमोशन मिल सकता है.
करियर और शिक्षा: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता मिलेगी. विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी.
आर्थिक स्थिति: निवेश के मामलों में जल्दबाजी न करें, अन्यथा धन हानि हो सकती है. खर्चों पर नियंत्रण रखें.
स्वास्थ्य: सेहत सामान्य रहेगी. यात्रा के दौरान बाहर के खान-पान से परहेज करें.
प्रेम जीवन: प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी और पार्टनर के साथ चल रही खटास दूर होगी.
लकी अंक: 5 | लकी रंग: हल्का हरा
उपाय: भगवान गणेश और हनुमान जी को सिंदूर और लाल गेंदे का फूल चढ़ाएं.
कर्क राशिफल (Cancer Horoscope)
आज चंद्रमा आपकी राशि के छठे भाव (शत्रु व रोग स्थान) में संचरण करेंगे. आज का दिन थोड़ा संभलकर चलने का है.
पारिवारिक जीवन: घर में तनाव का माहौल रह सकता है. अपनी वाणी और व्यवहार में उग्रता न आने दें, गलतफहमियों से बचें.
व्यापार और नौकरी: कार्यक्षेत्र में असंतोष की भावना रहेगी. वरिष्ठ अधिकारियों से तालमेल बिगाड़ने से बचें. आज बड़ा निवेश न करें.
करियर और शिक्षा: छात्र कड़ी मेहनत के बावजूद अपेक्षित परिणाम न मिलने से थोड़े निराश हो सकते हैं.
आर्थिक स्थिति: अनावश्यक और बजट से बाहर के खर्च बढ़ सकते हैं, जिससे आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है.
स्वास्थ्य: शारीरिक और मानसिक बेचैनी रह सकती है. विशेषकर आंखों में जलन या पीड़ा की संभावना है.
प्रेम जीवन: नकारात्मक सोच के कारण पार्टनर से दूरियां बढ़ सकती हैं. धैर्य से काम लें.
लकी अंक: 5 | लकी रंग: हरा
उपाय: ठंडे पानी से आंखें धोएं और मोबाइल का इस्तेमाल कम करें. हनुमान जी के सम्मुख घी का दीपक जलाएं.
सिंह राशिफल (Leo Horoscope)
आज चंद्रमा आपकी राशि से पंचम भाव में गोचर करेंगे. दोपहर के बाद आपको अपने स्वभाव पर नियंत्रण रखना होगा.
पारिवारिक जीवन: पिता और बड़े बुजुर्गों का पूरा सहयोग मिलेगा. समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा, लेकिन दोपहर बाद क्रोध के कारण परिवार में मतभेद हो सकते हैं.
व्यापार और नौकरी: भरपूर आत्मविश्वास के कारण अधूरे काम पूरे होंगे, लेकिन किसी भी नए काम की शुरुआत में जल्दबाजी न करें.
करियर और शिक्षा: छात्रों के लिए दिन ऊर्जावान है. कठिन विषयों को समझने में सफलता मिलेगी.
आर्थिक स्थिति: पिता या बड़े भाई के सहयोग से धन लाभ होगा. क्रोध में आकर कोई वित्तीय फैसला न लें.
स्वास्थ्य: ऊर्जा का स्तर अच्छा रहेगा, लेकिन गुस्से के कारण ब्लड प्रेशर या सिरदर्द की समस्या हो सकती है.
प्रेम जीवन: दोपहर बाद आपका अचानक आया गुस्सा पार्टनर को नाराज कर सकता है. संयम से काम लें.
लकी अंक: 9 | लकी रंग: ग्रे
उपाय: हनुमान जी के मंदिर में सिंदूर और चमेली का तेल अर्पित करें, मानसिक शांति मिलेगी.
कन्या राशिफल (Virgo Horoscope)
आज चंद्रमा आपकी राशि के चौथे भाव (सुख स्थान) में संचरण करेंगे. आज का दिन कुछ चुनौतियां लेकर आ सकता है.
पारिवारिक जीवन: पारिवारिक माहौल पूरी तरह अनुकूल नहीं रहेगा. मन में असंतोष की भावना रह सकती है. मित्रों से अनबन से बचें.
व्यापार और नौकरी: सरकारी कामों और कोर्ट-कचहरी के मामलों में सावधानी बरतें. नौकरी में सहकर्मियों या अधीनस्थों पर आंख मूंदकर भरोसा न करें.
करियर और शिक्षा: विद्यार्थियों को मेहनत के अनुरूप परिणाम नहीं मिलेंगे. शॉर्टकट अपनाने से पूरी तरह दूर रहें.
आर्थिक स्थिति: आकस्मिक और धार्मिक कार्यों पर धन अधिक खर्च होने से बजट बिगड़ सकता है.
स्वास्थ्य: मानसिक चिंता के कारण शारीरिक अस्वस्थता महसूस होगी. आंखों की तकलीफ परेशान कर सकती है.
प्रेम जीवन: चिड़चिड़ेपन के कारण प्रेम जीवन में दूरियां आ सकती हैं. अहंकार को रिश्ते के बीच न आने दें.
लकी अंक: 5 | लकी रंग: पर्पल
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें और किसी जरूरतमंद को लाल वस्त्र या गुड़ का दान करें.
तुला राशिफल (Libra Horoscope)
आज चंद्रमा आपकी राशि के तीसरे भाव (पराक्रम स्थान) में संचरण करेंगे. हनुमान जी की कृपा से आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा.
पारिवारिक जीवन: घर में खुशहाली का माहौल रहेगा. जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर होंगे. विवाह योग्य जातकों के रिश्ते की बात पक्की हो सकती है.
व्यापार और नौकरी: कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी. मित्रों के सहयोग से व्यापार और नौकरी में बड़े अवसर और अप्रत्याशित लाभ मिलेंगे.
करियर और शिक्षा: छात्रों के लिए दिन सकारात्मक है, प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छे परिणाम मिलने के प्रबल योग हैं.
आर्थिक स्थिति: आय में वृद्धि होगी और पुराने निवेश से अच्छा रिटर्न मिलेगा. अटका हुआ धन वापस आने से वित्तीय स्थिति मजबूत होगी.
स्वास्थ्य: शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बेहतरीन रहेगा. उत्तम भोजन की प्राप्ति होगी और एनर्जी लेवल हाई रहेगा.
प्रेम जीवन: पार्टनर के साथ किसी खूबसूरत पर्यटन स्थल पर घूमने जाने की योजना बन सकती है.
लकी अंक: 4 | लकी रंग: आसमानी
उपाय: सुबह हनुमान जी को सिंदूर और लाल फूल अर्पित कर ‘बज्रंग बाण’ का पाठ करें.
वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope)
आज चंद्रमा आपकी राशि के दूसरे भाव (धन स्थान) में गोचर करेंगे. गृहस्थ जीवन के लिए आज का दिन बेहद शुभ है.
पारिवारिक जीवन: घर का वातावरण अनुकूल रहेगा. संतान की प्रगति और उपलब्धियों को देखकर मन गौरव और संतोष से भर जाएगा.
व्यापार और नौकरी: नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन विशेष लाभदायक है, उच्च अधिकारी आपके काम से प्रसन्न होकर सराहना करेंगे. व्यापार में भी सफलता मिलेगी.
करियर और शिक्षा: मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और नौकरी में पदोन्नति (प्रमोशन) के योग मजबूत हैं. छात्र एकाग्र रहेंगे.
आर्थिक स्थिति: आर्थिक रूप से दिन मजबूत है. भविष्य के लिए लंबी अवधि के निवेश की योजना बनाना आज फायदेमंद रहेगा.
स्वास्थ्य: आप शारीरिक और मानसिक रूप से पूरी तरह फिट और ऊर्जावान महसूस करेंगे.
प्रेम जीवन: आपसी समझ और विश्वास बढ़ने से प्रेम जीवन में रोमांस घुलेगा. जीवनसाथी के साथ बेहतरीन तालमेल रहेगा.
लकी अंक: 8 | लकी रंग: ग्रे
उपाय: हनुमान जी को लाल फूलों की माला अर्पित करें और ‘ॐ हं हनुमते नमः’ मंत्र का 9 बार जाप करें.
धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope)
आज चंद्रमा आपकी राशि के प्रथम भाव (लग्न भाव) में संचरण करेंगे. आज आपको कार्यक्षेत्र में थोड़ी सावधानी बरतनी होगी.
पारिवारिक जीवन: दिनभर के तनाव के बाद शाम का समय परिवार के साथ बहुत अच्छा बीतेगा. ऑफिस की बातें घर पर न लाएं.
व्यापार और नौकरी: व्यवसाय में कुछ अप्रत्याशित बाधाएं आ सकती हैं, जिससे काम की गति धीमी होगी. नौकरीपेशा लोगों पर काम का बोझ रहेगा, अधिकारियों से विवाद से बचें.
करियर और शिक्षा: किसी भी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत जल्दबाजी में न करें. छात्रों को एकाग्रता बनाने में दिक्कत आ सकती है.
आर्थिक स्थिति: व्यापार में रुकावटों से मुनाफा कम हो सकता है. किसी को उधार देने से बचें और खर्चों पर रोक लगाएं.
स्वास्थ्य: भारी आलस्य और थकान महसूस हो सकती है. मानसिक रूप से किसी अनजानी चिंता से घिरे रह सकते हैं.
प्रेम जीवन: प्रेम जीवन के लिए दिन सफल रहेगा. जीवनसाथी का भावनात्मक सहयोग आपको हर परेशानी से बाहर निकालेगा.
लकी अंक: 5 | लकी रंग: लाल
उपाय: सुबह उठकर तुलसी के पौधे में जल अर्पित करें और नकारात्मक विचारों से दूर रहें.
मकर राशिफल (Capricorn Horoscope)
आज चंद्रमा आपकी राशि के द्वादश भाव (व्यय स्थान) में संचरण करेंगे. आज का दिन थोड़ा संभलकर चलने का है.
पारिवारिक जीवन: पारिवारिक माहौल में सुख-शांति बनाए रखने के लिए क्रोध से बचें. सामाजिक कार्यों के कारण घर से बाहर अधिक समय बिताना पड़ सकता है.
व्यापार और नौकरी: व्यावसायिक स्थल पर मेहनत रंग लाएगी, लेकिन पार्टनर्स के साथ मतभेद होने से बचाएं. नौकरी में सहकर्मियों के साथ तालमेल बिठाएं.
करियर और शिक्षा: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं. छात्र ध्यान केंद्रित करने के लिए योग का सहारा लें.
आर्थिक स्थिति: सामाजिक और व्यावहारिक कार्यों के कारण अचानक बड़ा खर्च सामने आ सकता है, जिससे बजट प्रभावित होगा.
स्वास्थ्य: खान-पान के प्रति पूरी तरह सतर्क रहें. बाहर के जंक फूड से पूरी तरह परहेज करें, पेट खराब होने की आशंका है.
प्रेम जीवन: आपकी नकारात्मक बातें या गुस्सा पार्टनर के साथ दूरियां बढ़ा सकता है. उनके प्रति प्यार और सम्मान का भाव रखें.
लकी अंक: 4 | लकी रंग: हरा
उपाय: सुबह स्नान के बाद बहते जल में थोड़ी मात्रा में गेहूं और जौ प्रवाहित करें, नकारात्मकता दूर होगी.
कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope)
आज चंद्रमा आपकी राशि के एकादश भाव (लाभ स्थान) में संचरण करेंगे. आज का दिन आपके लिए बेहद भाग्यशाली रहने वाला है.
पारिवारिक जीवन: परिजनों के साथ सुखद समय बीतेगा. अचानक किसी छोटी यात्रा का प्लान बन सकता है जो मन को शांति देगा. नए वस्त्र और स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा.
व्यापार और नौकरी: बिजनेस पार्टनर्स के सहयोग से शानदार लाभ होगा. नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों का पूरा साथ मिलेगा. आज वाहन सुख के भी योग हैं.
करियर और शिक्षा: करियर के लिहाज से नए अवसरों के द्वार खुलेंगे. छात्रों की एकाग्रता बढ़ेगी और नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं.
आर्थिक स्थिति: आर्थिक स्थिति बेहद मजबूत रहेगी. व्यापार में लाभ के साथ-साथ लंबे समय से अटका हुआ धन भी वापस मिल सकता है.
स्वास्थ्य: शारीरिक और मानसिक रूप से आप पूरी तरह फिट और ऊर्जावान महसूस करेंगे.
प्रेम जीवन: प्रेम जीवन में रोमांस की बौछार होगी. अपने प्रिय की बातों को सम्मान दें, जिससे रिश्ते में गहराई आएगी.
लकी अंक: 5 और 9 | लकी रंग: क्रीम और हल्का पीला
उपाय: हनुमान जी को सिंदूर अर्पित करें और किसी जरूरतमंद व्यक्ति को मिठाई खिलाएं.
आज चंद्रमा आपकी राशि के दशम भाव (कर्म स्थान) में संचरण करेंगे. आज आपके पराक्रम और कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी.
पारिवारिक जीवन: घर का वातावरण शांतिपूर्ण रहेगा और पुराने विवाद सुलझेंगे. हालांकि, बातचीत के दौरान अपनी वाणी और उग्र स्वभाव पर नियंत्रण रखना बेहद जरूरी है.
व्यापार और नौकरी: कार्यस्थल पर सहकर्मियों के पूर्ण सहयोग से रुके हुए काम समय पर पूरे होंगे. व्यापार में विरोधियों पर आपकी निश्चित विजय होगी.
करियर और शिक्षा: मनोबल और आत्मविश्वास चरम पर रहेगा. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को बड़ी सफलता मिल सकती है.
आर्थिक स्थिति: काम की तेज गति के कारण आर्थिक लाभ के मजबूत योग हैं. रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है, लेकिन किसी को आज उधार न दें.
स्वास्थ्य: आप पूरी तरह स्वस्थ और ऊर्जावान रहेंगे. इस सकारात्मक ऊर्जा को बनाए रखने के लिए सुबह योग या व्यायाम जरूर करें.
प्रेम जीवन: विवाहित जीवन में प्यार बढ़ेगा. पार्टनर के सामने अपनी भावनाएं खुलकर व्यक्त कर पाएंगे.
लकी अंक: 2 | लकी रंग: रुपहला
उपाय: मंगलवार की सुबह हनुमान जी को लाल रंग के फूल चढ़ाएं और सिंदूर का तिलक लगाएं.
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

